Azamgarh :बिलरियागंज बाजार में ब्यापार मंडल के मनोनीत पदाधिकारियो का हुआ जोरदार स्वागत
बिलरियागंज बाजार में ब्यापार मंडल के मनोनीत पदाधिकारियो का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज व्यापार मंडल के लिए, व्यापार मंडल इकाई आजमगढ़ द्वारा
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें विशाल जायसवाल को व्यापार मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज और अंबिका प्रजापति को व्यापार मंडल महामंत्री बिलरियागंज तथा वीरेंद्र वर्मा को व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष बिलरियागंज मनोनीत किया गया। इसी उपलक्ष्य में बिलरियागंज व्यापारियों द्वारा अपने नए पदाधिकारी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
बता दें कि बिलरियागंज कस्बे के नए चौक पर व्यापारियों ने सोमवार की शाम एक बैठक की जिसमें अपने तीनों मनोनीत पदाधिकारियों को बुलाकर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तीनों पदाधिका रियोंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि व्यापारियों की हर जरूरत पर हम लोग खरे उतरेंगे ।और हर संभव प्रयास करेंगे कि हमारा व्यापारी कोई गलत कार्य न करें जिससे व्यापार मंडल बदनाम हो। और इसके बाद अगर कोई सरकारी कर्मचारी अधिकारी हमारे व्यापारियों को बिना करण प्रताड़ित करता है तो हम हर संभव उससे निपटने का प्रयास करेंगे। जिससे हमारे व्यापारियों को व्यापार मंडल से न्याय मिल सके और व्यापार मंडल के प्रति हमेसा भरोसा बना रहे।



