Azamgarh :किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 18.09.24 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी आजाद कुमार पुत्र बालकिशुन निवासी परासी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 15.09.2024 को समय करीब 5 बजे वादिनी की लड़की को बहला फुसलाकर अपने मित्र रोहित पुत्र अज्ञात ग्रा0 सेमरौल थाना जहानागंज आजमगढ़ की सहायता से भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 502/24 धारा 137(2),87,61(2), बीएनएस भादवि बनाम 1.आजाद कुमार पुत्र बालकिशुन राम ग्रा0 परासी थाना जहानागंज आजमगढ़, 2.रोहित पुत्र अज्ञात ग्रा0 सेमरौल थाना जहानागंज आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया है। विवेचना उ0नि0 राहुल द्वारा संपादीत की जा रही है। विवेचना के क्रम में धारा 69 बीएनएस व 5(ठ)/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी ।
आज दिनांक 07.10.24 को उ0नि0 राहुल कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आजाद पुत्र बालकिशुन निवासी परासी थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष को कस्बा जहानागंज समय करीब 12.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।