Azamgarh :गाजे बाजे व मनमोहक झांकी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, प्रत्येक मूर्तियों पर प्रशासन रही मुस्तैद
गाजे बाजे व मनमोहक झांकी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, प्रत्येक मूर्तियों पर प्रशासन रही मुस्तैद
रिपोर्टर चन्द्रेश यादव
अतरौलिया ।। बता दे कि रविवार बीती शाम अतरौलिया नगर पंचायत मे डीजे की धुन पर मनमोहक झांकियां व डांडिया के साथ लगभग दो दर्जन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन में आस्था का सैलाब उस समय उमड़ पड़ा जब जायसवाल तिरमुहानी सेवा संघ द्वारा शंकर जी की मनमोहक झांकी निकाली गई,जिसमे राख से मसाने की होली खेलते हुए लोग आगे बढ़ रहे थे, वहीं पर हनुमान गढ़ी मंदिर द्वारा ढोल ताशे के साथ दक्षिण भारत का अंगवस्त्र धारण कर दुर्गा प्रतिमाओं के साथ लोग थिरकते नजर आए और डीजे की तेज आवाज पर लोग देर रात तक खूब नाचते रहे। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांडिया नृत्य प्रस्तुत करते हुए दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरे बाज़ार में लगभग दो दर्जन छोटी बड़ी मुर्तिया ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर अलग-अलग नदी सरोवर में विसर्जित की गई । मां दुर्गा प्रतिमाओ का विसर्जन और मनमोहक झांकी,डांडिया देखने के लिए पूरे बाजार में भीड़ लगी रही, हर कोई दुर्गा प्रतिमा व झांकी की एक झलक पाने के लिए बेताब रहा। दुर्गा प्रतिमाओ को पूरे बाजार में भ्रमण कराते हुए विसर्जन स्थल तक ले जाया गया जो देर रात तक चला।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण भी किया गया वही महिलाओं ने छतों से पुष्प वर्षा कर लोगों का उत्साह वर्धन किया। विसर्जन के दौरान बहराइच की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैद रही, प्रत्येक मूर्तियो के पास पुलिस मौजूद रही तो स्वयं थानाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भी मूर्तियों के विसर्जन में भ्रमण करते रहे। प्रशासन के सक्रियता और सूझबूझ के चलते देर रात तक सभी मूर्ति का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया गया और तीन दिवसीय मेले के उपरांत प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।