विधानसभा १३७ भिवंडी पूर्व दिलचस्प मोड़पर रूपेश म्हात्रे अपक्ष उम्मीव्दार के लिए किया नामांकन
Assembly 137 Bhiwandi East takes an interesting turn, Rupesh Mhatre files nomination as independent candidate
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
भिवंडी -विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक पार्टियों में तथा निर्दलीय उम्मीव्दाररों व्दारा नामांकन फार्म भरने के लिये प्रत्याशियों में हलचल मची हुई है। वही १३७ भिवंडी (पूर्व) विधानसभा चुनाव दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। जब शिवसेना उद्धव गुट (बीयुटी) के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे ने अपक्ष प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। क्योंकि उनकी लोकप्रियता उत्तर भारतीय समाज,मुस्लिम समाज, तेलगू समाज, के अलावां हर वर्ग के लोंगों में बनी हुई है। और स्थानिक भूमिपुत्र होने के नाते उन्हे परस्पर लोंगों का समर्थन मिलता रहा है।
शिवसेना का गढ़ मानेजाने वाले भिवंडी पुर्व विधान सभा क्षेत्र से रूपेश म्हात्रे का उतरना व विजय हाशिल करने का संकल्प विरोधीयों के लिये चुनोती बन गयी है। इंडिया गठबंधन महाविकास आघाड़ी के साथ सीट बटवारे को लेकर सपा के साथ गठबंघन नहोने के बावजूद सपाने अपना उम्मीव्दार घोषित कर दिया। जिसको लेकर शिवसेना समर्थकों की एक बैठक संपन्न की यी ,उस बैठक में रुपेश म्हात्रे को अ पक्ष उम्मीव्दार के रुप में नामांकन दाखिल करने के के बाद *चलो मातोश्री* के साध शिवसेना तालुका प्रमुख विश्वास थले के आगुवाई मेंप्श्रस्थान किया। और जनता का मिलरहा अपार समर्थन के बारे में सेना प्रमुख को जारी देकर चुनाव लड़ने की अनुमति मांगकर मैदान में डटकर चुनाव जजीतने का दावा ठोक दिया है।
पिछलीबार मामूली अंतर से हारने के के बाद इस बार उनके समर्थक उन्हें विजयी मानकर चल रहे हैं। और तीसरी बार विधायक बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन महाविकास आघाड़ी के अंदरूनी समीकरणों के चलते स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है। सायद उन्हे सेना का उम्मीव्दार बनाया जा सकता है।
रुपेश म्हात्रे के अपक्ष पर्चा दाखिल करने से जहां महाविकास आघाड़ी के भीतर उथल-पुथल मची है, वहीं महायुति के खेमे में भी इस सीट को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) और भाजपा के बीच उम्मीदवारों को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच,शिवसेना (शिंदे गुट) के सुभाष माने और भाजपा के सुमित पाटिल के नाम संभावित उम्मीदवारों के रूप में चर्चा है।भिवंडी पूर्व में इस बार चुनावी मुकाबला बेहद रोमांचक और अप्रत्याशित मोड़ लेचुका है। जहां शिवसेना का गढ़ और पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे की लोकप्रियता मुख्य फोकस बनी हुई है। वही पर मतदाताओं में भी रुपेश म्हात्रे के प्रति भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। बैठक में सभी पदाधिकारी, यूवा, महिला तथा भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।