Azamgarh :अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दियाअर्द्ध,अतरौलिया घाटों पर उमड़ा जन सैलाब।

अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने दियाअर्द्ध,अतरौलिया घाटों पर उमड़ा जन सैलाब।

रिपोर्टर चन्द्रेश यादव

अतरौलिया।।

बता दे कि सूर्योपासना का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है।सूर्योपासना के इस विशिष्ट अनुष्ठान का श्री गणेश दीपावली के बाद कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से ही प्रारंभ हो जाता है। वास्तव में यह भगवान सूर्य की आराधना , पूजा अर्चना का पर्व है।जो विशेष फल दायक होता है। यह पर्व सुख -शान्ति ,समृध्दि , वैभव का वरदान तथा मनोवांछित फल दायक माना गया है।वैसे तो यह स्त्रियों की कठिन साधना का पर्व है पर इसे करने वाली स्त्रियां सदैव धन-धान्य , सुख-समृद्धि तथा पति-पुत्र से परिपूर्ण रहती हैं और संसार के समग्र सुख भोग कर परम गति को प्राप्त होती हैं।
सौभाग्य व पुत्र की मंगल कामना के हृदय में संजोए सौभाग्यवती महिलाओं ने वृहस्पतिवार को डाला छठ के अवसर पर सूर्यास्त के पूर्व भगवान भास्कर को श्रध्दाभाव के साथ अर्ध्य दिया। डाला छठ के अवसर पर दोपहर से ही महिलाएं पूजन सामग्री के साथ नगर स्थित पूरब पोखरा एवं पश्चिम पोखरे पर बने घाटों पर पहुँची। इसके एलावा क्षेत्र के नन्दना, मदियापार, लोहरा ,बढया, बूढनपुर, अतरैठ, बांसगांव आदि जगहों पर बने घाटों तथा जलाशयों पर जाती नज़र आयी। महिलाओं ने पवित्र जलासयों में खडी होकर सायंकाल अस्त होते भगवान भाष्कर को अर्द्ध दिया। जहां पर मेले जैसा माहौल रहा।अपराह्न से ही महिलाएं समूह में एकत्रित होकर परम्परागत परिधानों , सुहाग के जोडों में सजी मंगलगीत गाते हुए गाजे- बाजे के साथ घाटों तक पहुंची। सूर्यास्त के पूर्व जल के भीतर खडी़ होकर भगवान सूर्य से पुत्र के दीर्घायु की मंगल कामना की।
नगर स्थित पूरब पोखरे पर मेले जैसा माहौल बना रहा । घाटो छठ म ईया के आडियो भक्ति गीत की धूम रही। डीजे पर भक्ति गीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर पंचायत द्वारा घाटों की साफ सफाई तथा नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद्र जायसवाल द्वारा पूरब तथा पश्चिम पोखरे को विद्युत झालरों से सजाया गया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी घाटों का चक्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस कर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों के साथ पीएसी के जवानों को भी घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाया गया था। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर पंकज दीक्षित और क्षेत्राधिकार किरण पाल सिंह ने घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button