डूबते हुए सूर्य को जल देकर पुत्र और पति के लंबी उम्र की महिलाओं में की कामना
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता
देवरिया।
आस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर पोखरा व नदी घाटों पर हजारों की संख्या में व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ा। विधि विधान से पूजा के साथ ही अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। पूजन अर्चन से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। छठ माता के गीत घाटों पर गूंजते रहे।
शहर के हनुमान मंदिर, परमार्थी पोखरा, लच्छीराम पोखरा, हाथी कुंड पोखरे, बेरमहिया पोखरा, सोमनाथ पोखरा, कुर्ना नाला, चटनी गड़ही, देवरही मंदिर, अमेठी मंदिर पोखरा आदि घाटों पर छठ माता की पूजा की गई। यहां शाम को महिलाएं अपने घरों से डाल लेकर पहुंची और वेदी पर पूजन सामग्री व फल चढ़ा कर भगवान सूर्य की उपासना कीं। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर लौटीं। उधर डीएम दिव्या मित्तल व एसपी संकल्प शर्मा ने शहर के सभी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर में देवरिया खास में सरस्वती विद्या मंदिर के समीप सत्य देव मणि त्रिपाठी, आशुतोष मणि त्रिपाठी के मकान के सामने दरवाजे पर गढ्ढा खोद पर उसमें पानी भर कर महिलाओं ने सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया। इसके अलावा न्यू कालोनी में जयंत जोशी के छत पर पूजन किया। भुजौली कालोनी में आशुतोष सिंह के दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में महिलाओं ने छठ पूजा किया। रौनियारी मोहल्ले में कृत्रिम तालाब बना कर व्रती महिलाओं ने छठ पूजा किया। व्रती महिलाओं के बीच पहुंचीं पूर्व विधायक
रामपुर कारखाना: रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक गजाला लारी ने रामपुर कारखाना कस्बा के निबियहवा पोखरा स्थित छठ घाट पर व्रत भाटपाररानी में घाटों पर रही भारी भीड़ रही।
भाटपाररानी उपनगर सहित तहसील क्षेत्र में छठ महापर्व के पहले दिन व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। रानी पोखरा, सोहनपार, आयुर्वेद कालेज के पास, रामपुर लिटिहा, ब्लाक पोखरा, रेलवे स्टेशन के पीछे तथा क्षेत्र में भठवा तिवारी, पकड़ी बाबू ,खामपार बखरी, बंगरा बाजार, बनकटा शंभू, बड़कागांव दूबे, जीरासो, बनकटा मिश्र, मलहचक, मदनचक, चनुकी, बभनौली, खरवनिया, दिस्तौली, करमुआ सहित खनुआ नदी, स्याही नदी के किनारे स्थित चकिया कोठी, राजपुर, भवानी छापर, प्रतापपुर, बंकुल, गोबरही आदि स्थानों पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया।