Azamgarh :धान क्रय केंद्र प्रभारी खरसहन कला की मनमानी से किसान परेसान

धान क्रय केंद्र प्रभारी खरसहन कला की मनमानी से किसान परेसान

 

रिपोर्टर शिवम सिंह
मार्टीनगंज-आजमगढ-
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के खरसहन कला गांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति को राजकीय धान क्रय केंद्र बनाया गया है। जिससे क्षेत्रिय किसानों को अपनी उपज को सरकारी केंद्र पर उचित निर्धारित मूल्य पर केंद्र पर बेचा जा सके। लेकिन क्रय केंद्र प्रभारी दिनेश सिंह द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है किसानों से मनमानें ढंग से कमीशन भी लिया जा रहा है। क्षेत्र के डीह कैथौली ग्राम निवासी किसान अवधेश कुमार मिश्र क्रय केंद्र पर छ दिसम्बर को लगभग डेढ सौ कुंटल धान बिक्री के लिए क्रय केंद्र प्रभारी से पूछ कर क्रय केंद्र पर लाए और बार बार कहनें पर भी अब तक धान की तौल नहीं हो सकी और किसान के द्वारा कहनें पर किसान से अभद्रता की। मजबूरन किसान ने मुख्य मंत्री, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी , खाद्य विपड़न अधिकारी ,उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

Related Articles

Back to top button