Azamgarh news:अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट: रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:स्थानीय थाना पर तैनात उ0नि0 योगेन्द्र प्रसाद द्वारा रविवार को चेकिंग के दौरान आलिया पब्लिक स्कूल मोहम्मदपुर मोड़ के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया । जिसके पास से तमनचा और कारतूस बरामद् किया,पुलिस के अनुसार पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अतीक पुत्र कासिम ग्राम मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया जिसके कब्जे से एक जिन्दा कारतूस .303 बोर व एक तमंचा बरामद हुआ है,बताया जारहा है कि एस आई योगेंद्र प्रसाद उपरोक्त मोड़ पर अपने दल बल् के साथ खड़े होकर वाहन चेक कर रहे थे इसी बीच उनको एक शंदिग्ध ब्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देख कर भागने लगा अशंका होने पर पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और जब उसकी तलासी लिया तो उसके पास से कारतूस और तमंचा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्त अतीक पुत्र कासिम ग्राम मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ का निवासी बताया गया है ।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं मे उसकी चालान करदिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button