आजमगढ़:पहले रहे अमर उजाला के पत्रकार,फिर किए प्रधानी, मृत्यु के दो वर्ष बाद अब जनता को पिलाएंगे पानी

Earlier he was a journalist of Amar Ujala, then he became a Pradhan, now after two years of his death he will provide water to the people

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़। पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी अजब-गजब का कारनामा करते हैं। सठियांव ब्लॉक में जहां सपा विधायक के मृत ग्राम प्रधान भाई को भी प्रशिक्षण के लिए ब्लॉक पर बुलाया गया है। एडीओ पंचायत की ओर से जारी आदेश व उसके साथ संलग्न 84 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सूची से इसका खुलासा हुआ है। सूची में सुराई गांव के पूर्व प्रधान स्व. अमरेश यादव का नाम भी शामिल है। इनकी मृत्यु वर्ष 2023 में 15 जनवरी को हो चुकी है। वर्तमान में सुराई गांव की प्रधान उनकी पत्नी प्रतिमा यादव हैं।एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा की ओर से 16 जनवरी 2025 का एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों की जानकारी देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है।प्रशिक्षण में सठियांव के 84 ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सहायक एवं ग्राम पंचायत से स्वयं सहायता समूह के सक्रिय एक सदस्य को बुलाया गया है। इस पत्र के साथ 84 ग्राम पंचायतों के नाम व उस गांव के प्रधान, मोबाइल नंबर, पंचायत सहायक व उसका मोबाइल नंबर व स्वयं सहायता समूह के सक्रिय सदस्य का नाम और प्रशिक्षण की तिथि भी अंकित है। सूची में 30 नंब पर सुराई गांव का नाम है। इसमें प्रधान अमरेश यादव का नाम भी अंकित हैं। जबकि उनकी दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी मृत्यु के बाद चुनाव की तिथि घोषित हुई। चुनाव में सुराई गांव के प्रधान रहे स्व. अमरेश यादव की पत्नी प्रतिमा यादव को निर्विरोध चुनी गईं। तब से लेकर अब तक वहीं कार्यभार संभाल रही हैं। दो साल का समय बीत चुका है। इसके बाद भी ब्लॉक के अभिलेख में अमरेश यादव का दर्ज है। उनका नाम रिकॉर्ड से हटाया नहीं गया। विभाग की ओर से उन्हें प्रशिक्षण के लिए 24 जनवरी को बुलाया गया है।

Related Articles

Back to top button