दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान है : जगदीश शेट्टार

[ad_1]

हुबली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने दावा किया कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से त्रस्त है और यही वजह है कि इस बार यहां कमल खिलेगा। शेट्टार ने कहा कि उन्हें लगता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों ने आप की साख पर असर डाला है।

जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक नया माहौल बनता नजर आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तरह से अपनी ताकत झोंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता से जुड़ने की कोशिश की। चुनावी मौसम में विपक्षी दलों के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग चुकी है। दिल्ली में इस समय सत्ता विरोधी लहर तेज है। ऐसे में यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि भाजपा जीत की ओर अग्रसर है।”

वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया, “इस बार भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और भाजपा सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के रुझान और चुनावी माहौल दोनों ही भाजपा के पक्ष में हैं। भाजपा और मोदी से जनता को उम्मीदें हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने अपनी बात दिल्ली की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है और यह उसी का नतीजा है कि लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है।”

वहीं, लिंगायत नेताओं द्वारा आयोजित बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि यह निर्णय पार्टी के उच्च अधिकारियों द्वारा लिया गया है, और सभी निर्णय उचित समय पर लिए जाएंगे।

बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को ही एक ही चरण में मतदान हुए हैं।

वहीं, पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को 35-40, आम आदमी पार्टी को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

–आईएएनएस

एसएचके/केआर

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button