11 अक्टूबर को आजमगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय: कार्यकर्ता सम्मेलन व अन्य कार्यक्रमों होंगे शामिल,भव्य स्वागत की तैयारी में कांग्रेस

रिपोर्ट:आफताब आलम

आजमगढ़ 8 अक्टूबर 2023 कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बताया 11 अक्टूबर 2023 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय का आजमगढ़ आगमन हो रहा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सड़क मार्ग से आजमगढ़ पहुंचेंगे और जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों में प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्र प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव एवं प्रदेश सचिव मनोज कुमार गौतम तथा अहमद शमशाद शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व मे सभी कार्यक्रमों की जोर शोर से तैयारिया चल रही हैं,कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि आजमगढ़ जनपद में क्ई स्थानों पर कांग्रेसियो द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष 11:00 बजे नेहरू हॉल पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। नेहरू हाल में कार्यकर्त्ता सम्मलेन के दौरान कई प्रबुद्धजन कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष 2:00 बजे राहुल प्रेक्षागृह सिधारी में आयोजित भूमिहार ब्राह्मण स्वागत समारोह को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष 3:00 बजे मुबारकपुर विधानसभा के फ़खरुद्दीनपुर ग्राम सभा के दलित बस्ती में आयोजित दलित गौरव संवाद कार्यक्रम में दलित समाज के प्रबुद्ध जनों से वार्ता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button