महाराजा सुहेलदेव की 1016 वी जयंती पर होलीपुर में समारोह आयोजित कर याद किया गया।
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी नगर से सटे मदापुर समसपुर होलीपुर मे अमृत सरोवर के प्रांगण में ग्राम प्रधान राम प्रवेश राजभर के संजोकत्व मे महाराजा सुहेलदेव राजभर की जयंती भव्य समारोह आयोजित कर मनाई गई। उपस्थिति लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
उपस्थिति वक्ताओ ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का सम्पूर्ण जीवन देश को विदेशी आक्रांताओं से मुक्त कराने के लिए समर्पित रहा। वे मा भारती के सच्चे सपूत थे। भारतीय धर्म, संसकृति की रक्षा हेतु समर्पण रहा। इनके राज्य में सबके साथ बराबरी का हक प्राप्त था। इनके न्याय व्यवस्था के चलते हर कोई सुखी और खुशहाल था। विदेशी आक्रांताओ से बराबर लड़ते रहे। उनको अपने राज्य मे प्रवेश नहीं करने दिया।
आयोजक ग्राम प्रधान राम प्रवेश राजभर लारा ने सभी अगुंतको का स्वागत करने के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने एवं समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्य क्रम को प्रमुख रूप से आयोजक रामप्रवेश राजभर प्रधान ,अखिलेश राजभर सदस्य जिला पंचायत,रामजतन राजभर पूर्व एमएलसी , संजय राजभर भाजपा जिला मंत्री , रामु प्रसाद राजभर पूर्व सैनिक ,विजय राजभर जिला अध्यक्ष भासपा,रमेश राजभर पूर्व सैनिक,मुखराम राजभर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा आदि ने संबोधित किया।