Azamgarh news: दहेज हत्या के आरोपी पति और ससुर गिरफ्तार
रिर्पोट: मोहम्मद राजिक शेख
आजमगढ़:महराजगंज थाने की पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार,घटना प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद, वादी महेन्द्र पुत्र स्व0 शिजोर सा0 आ0नैनीजोर थाना रौनापार जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि वादी बहन अनिता उम्र 19 वर्ष को उसके पति व ससुर द्वारा दहेज में मो0सा0 की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे जो न मिलने पर वादी की बहन को मारकर घर के अन्दर ही गड्ढा खोदकर दफना दिये, के सम्बन्ध तहरीर दिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 326/23 धारा 498ए/304बी/201 IPC व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1.सूरज पुत्र गुलाब गोड़ 2. गुलाब गोड़ पुत्र भिलम निवासीगण जजमनजोत थाना महराजगंज के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा सम्पादित की जा रही है, सोमवार को प्र0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. सूरज गोड़ पुत्र गुलाब गोड़ निवासी जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष 2. गुलाब गोड़ पुत्र भीलम सा0 जजमनजोत थाना महराजगंज जनपद आ जमगढ उम्र करीब 50 वर्ष को इब्राहिमपुर प्राइमरी पाठशाला के पास से समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किय गया। अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 बांस की लकड़ी, एक फावड़ा व 01 कन्नी को अभियुक्त के घरके तख्ते से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमलोगों ने 04 बांस की लकड़ी से अनिता को मारते थे तथा फावड़े से गड्डा खोदकर कन्नी से मिट्टी पाटकर दफना दिये थे।हमें दहेज में 01 मोटरसाइकिल चाहिए था।