उम्मीदवारों को नॉमिनेट करना हर पार्टी का अधिकार, आरोप लगाना विपक्ष का काम : पंजाब विधानसभा स्पीकर

[ad_1]

चंडीगढ़, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर बुधवार को कहा कि हर राजनीतिक पार्टी का अधिकार होता है कि वह उम्मीदवारों को नॉमिनेट करे।

कुलतार सिंह संधवा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि अगर किसी पार्टी ने किसी को उम्मीदवार बनाया है, तो उसे बधाई दी जानी चाहिए। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं थी कि संजीव अरोड़ा को नॉमिनेट किया गया है, लेकिन अगर ऐसा हुआ है, तो उन्हें बधाई है।

विपक्ष द्वारा ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए सीट खाली करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष आरोप लगाने का काम करता है, उन्हें आरोप लगाने दें। इसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है। यह पार्टी का फैसला होता है कि वह किसे नॉमिनेट करती है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी विभिन्न राज्यों से नॉमिनेट होते थे और पार्टियां ही इस तरह के फैसले लेती हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने की घटना के बारे में पूछे जाने पर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि यह हमारे देश का और हमारे संविधान का अपमान है। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा शहीदों का अपमान किया जा रहा है, जिन्होंने इस देश को बनाया है। यह देश पहले ऐसा नहीं था। भगत सिंह का भी अपमान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरों हटाए जाने को लेकर भाजपा पर लगातार हमलावर है। उसके तमाम नेता इस मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इन तस्वीरों को दोबारा लगाने की मांग कर रहे हैं।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button