महिला दिवस पर घोसीकोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में महिला आरक्षी बनी एक दिन की एसडीएम। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस एसडीएम राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता मे समाधान दिवस आयोजित किया गया। अंतर राष्ट्रीय महिला के चलते महिला आरक्षी प्रिया सिंह को एक दिन के लिए एसडीएम का दायित्व दिया गया। कई मामलों में अधिकारियों, कर्मचारीयों को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर राजस्व से संबंधित 21 तथा पुलिस से संबंधित 3 कुल 24 जन शिकायते प्राप्त हुई। जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ बाकी मामले संबंधित विभाग को निस्तारण हेतु भेज दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिलादिवस होने के चलते एसडीएम राजेश अग्रवाल ने थाना समाधान दिवस मे एक दिन के लिए महिला पुलिस प्रिया सिंह को एसडीएम नामित किया। उनके सम्मुख मामले आने पर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए त्वरित कार्यवाही की बात कही।

महिला पुलिस प्रिया सिंह ने कहा कि एसडीएम के रूप में कार्य करते हुए बहुत बड़ी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। एक दिन के एसडीएम बनने पर मुझे गर्व के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सार्थकता तब सही होगी जब युवतियां, महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे। आज बड़ी संख्या में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। फिर भी अभी और जागरुकता की आवश्यकता है।

एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक दिन की नामित एसडीएम महिला सिपाही के साथ बैठना सुखद अनुभव रहा। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों को समयबद्ध तरीके से मौके पर जाकर गुण दोष के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया।

कोतवाल मनोज सिंह ने कहा कि कोतवाली की महिला सिपाही को एक दिन के लिए एसडीएम बनना बहुत अच्छा लगा। कहा की पुलिस राजस्वकर्मचारियों के सहयोग दे कर जन शिकायतों के निस्तारण में योगदान करे।

Related Articles

Back to top button