छुप गए वे सारी, हस्ती छोड़कर बस तस्बर का भरोसा रह गया। 

सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन, जीने वाले नहीं रहे जयप्रकाश मिश्र।

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परसिया तिवारी निवासी जयप्रकाश मिश्रा पुत्र राम छबीला मिश्र के हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई श्री मिश्रा बचपन से ही मेधावी एवं सामाजिक रहे प्रारंभिक काल में स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ में महामंत्री के पद पर चुनाव जीते यही से उनकी राजनीतिक सफर शुरू हुई आगे चलकर इन्होंने कांग्रेस में रहकर विभिन्न पदों पर काम किया साथ ही क्रय विक्रय समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे समय बदलने के साथी आप बीएसपी में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर जिला पंचायत सदस्य भी बने इन्होंने गौराकटईलवा मैं आमजन के सहयोग से मुक्ति धाम का निर्माण करा कर क्षेत्र में यश कमाया आज 60 वर्ष की आयु पूरी कर सदा के लिए परमधाम को चले गए इनके पीछे पत्नी पुत्र और परिवार को छोड़ गए। उनके निधन पर विधायक दीपक मिश्रा शाका, अंगद तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल, आश्रम पीठाधीश्वर आजनेय दास जी महाराज, श्याम सुंदर जायसवाल समाजसेवी, रामनिवास उपाध्याय, विनय मिश्रा, हरिशंकर पांडे, राम सिंगर पांडे, प्रभु नाथ शर्मा ,अजय प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष जटाशंकर मिश्रा, अमरेंद्र गुप्त, ग्राम प्रधान धीरेंद्र तिवारी, पी डी तिवारी, अष्टभुजा तिवारी, देवेश सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी , देवेश तिवारी ने दुख व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button