होलिका दहन आज गुरुवार की रात्रि में होगा ।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज ,देवरिया। आचार्य बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि होलिका दहन का
का प्रमुख पर्व होलिका दहन इस बार 13 मार्च गुरुवार को 10 बजकर 37 मिनट के बाद भद्रा रहित पूर्णिमा में होगा ..
होलिकोत्सव में होली दहन को लेकर भद्रा का विचार प्रमुख रूप से किया जाता है सनातन धर्म और वैदिक परंपरा के काशी से प्रकाशित पंचांगों के अनुसार आज रात्रि में 10बजकर 37 मिनट के बाद ढूंडा राक्षस का पूजन कर ओं होलिकाये नमः का उच्चारण करते हुए विधिविधान से होलिका दहन किया जाएगा। रंगोत्सव काशी छेत्र में शुक्रवार को होगा एवं अन्य छेत्रो में परम्परानुसार रंगोत्सव होगा । हम सभी लोग चैत्र पक्ष की प्रतिपदा में ही होली मनाते रहे हैं अतः काशी की होली प्रथम है आप सब उसकी नकल ना करें, यह पवित्र पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ शनिवार यानी कि 15/03/2025 को मनायें होलिका विभूति धारण एवं धूलिवंदन शनिवार को ही शास्त्र सम्मत रहेगा।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।।