सारे दुखों का एक निवारण – राम नाम। स्वामी जियर जी महाराज

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज, देवरिया। ‌

बरहज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम

फुलवरिया नकदह में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दूसरे दिन संत जियर जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त दुखों का निवारण केवल राम नाम से संभव है। उन्होंने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन के सभी दुखों से मुक्त होना चाहता है, तो उसे राम नाम का जाप करना चाहिए और श्रीराम के चरित्र को आत्मसात करना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि राम नाम का प्रभाव संपूर्ण जगत में स्वीकार किया गया है और यही कारण है कि भक्ति मार्ग पर चलने वाले साधकों को जीवन में सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज कथा के पहले दिन राम कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक गोपाल जी त्रिपाठी ने बताया कि यह कथा पूज्य जियर स्वामी जी के देखरेख में संपन्न हो रही है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

Related Articles

Back to top button