राजमंगल यादव बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष।घोसी क्षेत्र को मिला दुबारा मौका। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी। कांग्रेसपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर

जनपद के वरिष्ठयुवा कांग्रेसी नेता राजमंगल यादव को कांग्रेस पार्टी का नया जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खबर मिलते ही घोसी क्षेत्र के साथ पूरे जनपद के कांग्रेसियों में ख़ुशी व्याप्त हैं। लोगों ने आशा व्यक्त किया की भविष्य मे पार्टी जनपद में अपनी खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त करने मे सफल होगी।

घोसी ब्लॉक अंतर्गत बनियापार गांव निवासी एवं जुझारू नेता रहे स्व लक्ष्मी शंकर यादव के छोटे पुत्र राजमंगल यादव एक लम्बे अरसे से कांग्रेस पार्टी से जुड़े कर अपने संघर्षो के बल पर पार्टी को मजबूती देते रहे। हैं। दो बार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर राजमंगल यादव एवं इनकी पत्नी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। दोनो बार बहुत अच्छा मत मिला। जिसके परिणाम स्वरूप समाजवादी पार्टी को यहाँ से अपनी सीट गवानी पड़ी। राजमंगल यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से इनके गृह क्षेत्र बनियापार के साथ पूरे जनपद में लोग ख़ुशी से झूम उठे। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि राजमंगल यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी को नयी बल मिलेगा। राजमंगल यादव की जुझारू एवं एक कुशल कार्यकर्त्ता के रूप में पहचान रही हैं। निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम खान भी घोसी नगर के बैसवाडा निवासी है।पिछले चुनावो में इनकी जुझारूपन देखने को मिला था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम खान भी घोसी नगर के बैसवाडा निवासी है। इस तरह से घोसी क्षेत्र को ही दुबारा जिलाध्यक्ष पद प्राप्त हुआ

कार्यक्ताओ को विश्वास है की इनके देख रेख में संगठन को मजबूती मिलेगी।बधाई देने वालों मे इंतखाब आलम खान, मनोज सिंह, अब्दुल मन्नान खान, राजेंद्र कुमार यादव, मूलचंद चौहान, श्रीमती चम्पा भारद्वाज, सेराजुद्दीन, आदि प्रमुख रहे।

Related Articles

Back to top button