बाबू जगजीवन राम व निषाद राज की मनाई गई जयंती
कांग्रेसियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि
भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को
पूर्व प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम व महाराज निषाद राज की जयंती पर अभोली में कार्यक्रम का आयोजन किया। दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकीनाथ बिंद व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर दूबे ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के दिखाएं रास्ते पर चलने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने देश के दलित वर्ग के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए। रक्षा मंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को मजबूत किए। जब कृषि मंत्री थे तो उन्होंने कृषि सुधारो के कारण किसानों के कल्याण के लिए बहुत कार्य किए थे। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सुरेश गौतम व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली ने भगवान श्री राम और निषाद राज महाराज की ऐतिहासिक मित्रता का वर्णन किया।
इस मौके पर रमाशंकर बिंद, शमशीर अहमद, सुरेश चौहान, शक्ति मिश्रा, करण मौर्य, मुन्ना तिवारी, मोनिश अंसारी, श्यामधर बिंद, लगनधारी, राजाराम, सीता देवी, उर्मिला, रंजना, केवलपत्ती, दुर्गावती, विजयशंकर बिंद, अच्छेलाल बिंद, रामफल बिंद, रामबाबू, प्रवीण कुमार, धनेश, बद्रीप्रसाद, मुनई राम, राजेश, रामप्रसाद साहू, मुनरा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।