बसपा द्वारा दुबारा राजेश कुमार को बनाया गया विधान सभा अध्यक्ष। लोगों ने दी बधाई।
रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। बसपा जिला कमेटी द्वारा घोसी विधान सभा कमेटी की घोषणा के बाद राजेशकुमार दुबारा बने अध्यक्ष। वही महासचिव पद पर रामप्यारे चौहान को नियुक्त किया गया।
बसपाराष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर एवं जिला प्रभारी गण के साथ जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिन्टू के द्वारा घोसी विधान सभा कमेटी की हुई घोषणा मे राजेश कुमार को दुबारा जिम्मेदारी सौपी गयी। वही उपाध्यक्ष पद पर रिजवाना अहमद, महासचिव पद पर रामप्यारे चौहान, सचिव पद पर शिवजनम राम, कोषाध्यक्ष पद पर अच्छेलाल यादव पर मनोनीत किया गया। वही वामसेफ की जिम्मेदारी कौशल कुमार तथा बीवीएफ की जिम्मेदारी विनोद कुमार को दी गयी। सभी को बधाई देने वालों मे जिला गण प्रभारी राजीवकुमार, जयभीम, सुरेंद्रराजभर, महेंद्र राजभर,फैज आलम खान, संजय सिंह, बीआरसाहनी, अंसार अहमदखान, आदि ने बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती की बात कही।