केन्द्रीय कृषि मंत्री- सीएम का आज शनिवार को बुरहानपुर आगमन,नेपानगर विधायक मंजु दादू की बहन के आर्शिवाद समारोह में होगे शामिल
Union Agriculture Minister-CM will arrive in Burhanpur today on Saturday, will attend the blessing ceremony of Nepanagar MLA Manju Dadu's sister
बुरहानपुर- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव का शनिवार को बुरहानपुर आगमन होगा। नेपानगर विधायक सुश्री मंजु राजेन्द्र दादू की बहन अंजलि के आर्शीवाद समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आर्शीवाद देगे। बुरहानपुर के मंगल मिलाप परिसर में आयोजित होने वाले समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान शनिवार को दोपहर 3.40 मिनट पर बुरहानपुर पहुॅचेगे तो वही मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव सायं 4.30 बजे बुरहानपुर पधार रहें हैं। शुक्रवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, एसपी श्री देवेन्द्र पाटीदार, भाजपा युवा नेता श्री गजेंद्र पाटील सहित जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने हेलीपेड व विवाह समारोह स्थल का निरीक्षण किया।