आजमगढ़:पूर्व मंडल अध्यक्ष की बहन की मृत्यु होने पर शोकागुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे क्षेत्रिय अध्यक्ष व लालगंज जिला अध्यक्ष
रिपोर्ट:राहुल पांडे
गंभीरपुर/ आजमगढ़। ब्लॉक मुहम्मदपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष रानीपुर रजमो राजेश कुमार अस्थाना की बहन के देहावसान के उपरांत उनके निज आवास बिंद्रा बाजार पर सोमवार की शाम को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सहजानंद राय व लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किये। इस मौक़े पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, विजयधर राय, प्रदीप अस्थाना,विवेक राय, मंडल अध्यक्ष रानीपुर रजमो आलोक सिंह पटेल, अखिलेश अस्थाना, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।