आजमगढ़:सात उप जिला अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में हुआ फेर बदल सौपी गई नई जिम्मेदारी
Azamgarh: The new responsibility was entrusted with the change in the work area of seven sub-district officers
आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने सात उप जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उनके कार्य क्षेत्र में फेर बदल किया है। इसके अंतर्गत एसडीएम सदर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसके धनवंता को निजामाबाद का एसडीएम बनाया गया है। निजामाबाद के एसडीएम रहे नरेंद्र कुमार गंगवार को सदर तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं भूपाल सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर को उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज की जिम्मेदारी मिली है। उप जिलाधिकारी लालगंज अभय राज पांडे को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर न्यायिक दिव्या सिकरवार को उप जिलाधिकारी निजामाबाद न्यायिक बनाया गया है। प्रियंका सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है और नूपुर सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज बनाया गया है।