आजमगढ़:आइपीएस सुभाष चंद्र दुबे पुलिस गौरव की मानद उपाधि से किए गए सम्मानित

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडेय के हाथों हुआ सम्मान

आजमगढ़ जनपद में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद कार्यरत रहें एवं वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक यातायात लखनऊ के पद पर कार्यरत आइपीएस सुभाष चन्द्र दुबे को उनके गृह जनपद सुल्तानपुर के दुल्हापुर (बगिया) लम्भुआ, सुल्तानपुर में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानन्द पांडेय द्वारा सुभाष चंद्र दुबे आइपीएस को पुलिस गौरव सम्मान का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि आइपीएस सुभाष चंद्र दुबे जी के द्वारा प्रशासनिक सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने हेतु पुलिस गौरव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। इस अवसर पर कैलाशचन्द्र दुबे, पी आर सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, अवनीश गुप्ता आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button