ब्राह्मण समाज घरों पर काला झंडा लगाकर शांति तरीके से अखिलेश यादव का किया विरोध
Brahmin community protested against Akhilesh Yadav peacefully by putting black flags on their houses
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आजमगढ़ जनपद में आ रहे हैं, वे आजमगढ़ में अपने नए पार्टी कार्यालय व आवास का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन को लेकर जहां जनपद के सपाई पूरी तैयारी में जुट गए हैं, वही उनके आगमन के विरोध में पूरे जिले में जगह-जगह ब्राह्मणों ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण महासभा व विश्व हिंदू महासंघ के आह्वान पर आजमगढ़ जनपद में ब्राह्मणों ने अपने घरों पर काला झंडा लगाकर शांतिपूर्वक अपना विरोध व्यक्त किया है। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अपने आप को पीडीए का महानायक कहने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगर चाहे होते तो इटावा में यादव और ब्राह्मणों के बीच हुए विवाद को बैठकर शांतिपूर्वक सुलह समझौते के आधार पर शांत कर दिए होते हैं लेकिन उनके द्वारा ऐसा न कर यादव और ब्राह्मणों के बीच गहरी खाई पैदा करने के लिए इस मामले को तूल दे दिया गया। उन्होंने कहा कि यादव और ब्राह्मणों के बीच पूर्व से ही मधुर संबंध रहे हैं, अगर ब्राह्मण पूजा पाठ करता है तो यादव उस पूजा पाठ में अपना सकारात्मक सहयोग करता है। आज जिस तरह से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है उससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश यादव जाति और वर्ग में बंटवारा की राजनीति कर रहे हैं।