उत्तर-प्रदेश चंदौौली विधायक सुशील सिंह का हुआ भव्य स्वागत

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- उत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के सैय्यद राजा विधानसभा क्षेत्र के चार बार के विधायक सुशील सिंह उर्फ (चुलबुल) भईया का भिवंडी में भव्य स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम भिवंडी हिल लाइफ हॉस्पिटल के संचालक डॉ शमशेर सिंह व प्रसिद्ध समाज सेविका एवं उत्तर भारतीय समाज सेवा संस्था की महिला अध्यक्ष डॉ स्वाति सिंह के अनुरोध पर व्यक्तिगत निमंत्रण पर पधारे थे।
इस दौरान भिवंडी के पूर्व विधायक शिवसेना नेता रुपेश म्हात्रे, भिवंडी शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रविकांत शिंदे, राकांपा ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश पाटील, समाज कल्याण न्यास संस्था के जयवंत पाटील,उत्तर भारतीय समाज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह उर्फ (दादा ठाकुर) एवम पदाधिकारी एड प्रवीण मिश्रा, पत्रकार जितेंद्र तिवारी, अजीत सिंह ठाकुर, पीडी यादव, महेंद्र सिंह सहित महिला मोर्चा की महिलाओं ने शाल व पुष्प गुच्छ देकर भाजपा विधायक सुशील सिंह का जोरदार स्वागत किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *