श्री माहेश्वरी महिला समिति व्दारा गठित नई कार्यकारणी की अध्यक्ष पद पर बविता असावा

Bavita Asawa on the post of President of the new Executive Committee constituted by Shri Maheshwari Mahila Samiti

हिंद एकता टाइम्स भिवंंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी में सामाजिक कार्य करने वाली श्री माहेश्वरी मंडल महिला समिति भिवंडी की नवीन कार्यकारणी का गठन सौहार्दपुर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। धोषित नई समिति का कार्यकाल तीन वर्ष तक होगा। गठित नई कार्यकारणी के बाद महिलाओं में भारी उत्साह और सखुशी का माहौल देखा गया। गठित नई महिला कार्यकारणी की अध्यक्ष पद पर बविता व्दारका प्रसाद असावां को अगले तीन वर्षों के लिये चुना गया है।
श्री माहेश्वरी मंडल के भिवंडी प्रमुख ओम् प्रकाश भूतडा़ व कन्हौया लाल पेडी़वाल तथा पर्यवेक्षक शशी मोहता, पुष्पा बलदेवा, तथा मंगला सोमानी के उपस्थिति में श्री माहेश्वरी महिला समिति के अध्यक्ष पद पर बविता व्दारका प्रसाद असावां को सर्व सम्मती से चुना गया। तत्पश्चात नई महिला कार्यकारणी में उपाध्यक्ष सुनीता राठी, सचिव सीमा जागेठिया, सह सचिव उज्जवला सारडा़, कोषाध्यक्ष पक्ष सरोज पेडी़वाल, सांस्कृतिक प्रमुख सुमा झवर, संगीता विहानी, को पद पर विराजमान होने का मौका मिला तथा सदस्य के रुप में रेखा असावा, प्रति लोहाटी, संगीता, तरुणा, शिल्पा, आदि लोगों को सर्व सम्मती से सभी महिला मंडल के सदस्यों को चुना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button