प्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. मोहम्मदअहमद मुन्नू का निधन, सरलता और प्रभावी इलाज के लिए जाने जाते थे।

मऊ। घोसी नगर के जाने-माने वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नू का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नू वर्षों से चिकित्सा सेवा में सक्रिय थे। वे अपनी सरलता, सेवा भाव और प्रभावी इलाज के लिए जनमानस में विशेष पहचान रखते थे। उनका जाना चिकित्सा जगत और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

घोसी।मऊ। घोसी नगर के जाने-माने वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नू का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे नगर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नू वर्षों से चिकित्सा सेवा में सक्रिय थे। वे अपनी सरलता, सेवा भाव और प्रभावी इलाज के लिए जनमानस में विशेष पहचान रखते थे। उनका जाना चिकित्सा जगत और पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।
उनकी मृत्यु पर पूर्वप्रमुख डा सुजीतसिंह, नगरअध्यक्ष खुर्शीद खान,मो ओबेदुल्ला खान, समाजसेवी सफराज़ खान, जियाउद्दीन खान,सुदर्शनकुमार, आकिब सिद्दीकी, वसीमइकबाल उर्फ चुन्नू खान, बन्ने खान, बेलालखान और आमिर सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया। सभी ने उनके निवास स्थान पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।लोगों ने बताया डॉ. मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्नू हमेशा गरीब और असहाय मरीजों के लिए समर्पित रहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button