, श्रद्धा से याद किए गए संत गणिनाथ जी महाराज
श्रद्धा के साथ याद किए गए संत गणि नाथ।
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता
देवरिया।
बरहज नगर में, मद्धेशिया समाज के कल गुरु संत गणिनाथ जी महाराज की जयंती पर भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त के नेतृत्व में विगत वर्षों की भातिं इस वर्ष भी जयंती मनाई गई, जिसमें नगर के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8:00 बजे से झंडा रोहण व अभ्युदय गीत के साथ प्रारंभ हुआ तत्पश्चात संत गणि नाथ की, सामूहिक पूजन किया गया पूजन के साथ ही सत्यनारायण व्रत कथा सामूहिक यज्ञ एवं महा आरती का आयोजन किया गया महा आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नगर के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।