आजमगढ़:राजा जनक दरबार में पधारे राजा महाराजा

रिपोर्ट:विवेकानंद पांडे
दीदारगंज – आजमगढ़:दीदारगंज क्षेत्र के आमगांव में चल रहे रामलीला के चौथे दिन जनक दरबार का मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला में राम जन्म के बाद जो उनकी शिक्षा दीक्षा का मंचन किया गया। इसके साथ ही मंच पर राजा जनक का दरबार सजाया गया, जिसमें सीता स्वयंवर के लिए के राजा महाराजा पधारे। दरबार में भगवान शिव के धनुष को तोड़कर सीता के विवाह का मंचन किया गया। सीता से विवाह करने की इच्छा से एक से एक बलवान और पराक्रमी राजा महारजा जनक के दरबार में आए। इनमें रावण भी मौजूद रहा। सभी ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाया, लेकिन कोई भी शिव के धनुष को उठाने में सफल नहीं हुआ। पात्रों द्वारा किए जा रहे मंचन को देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। रामलीला समिति के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि आमगांव की रामलीला विगत 45 वर्षों से अनवरत होती चली आ रही है जो 3 दिसंबर 2023 से प्रारंभ हुई है और 8 दिसंबर तक चलेगी। गुरुवार 7 दिसंबर को गांव का मेला धूमधाम से संपन्न हुआ । रामलीला एवं मेला को सकुशल संपन्न कराने में प्रिंस सिंह, सूरज सिंह, बिपुल सिंह, योगेश सिंह, पिनू यादव, राहुल सिंह, परमात्मा मौर्य, नितिन यादव, आकाश सिंह, विवेक सिंह आदि का विशेष सहयोग रहता है।



