आजमगढ़:अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता महिला गिरफ्तार

रिपोर्ट: राहुल पांडे

आजमगढ़:कन्धरापुर पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त व एक अभियुक्ता महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक 25.05.2023 को वादी थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि दिनांक 23/05/2023 को रात्रि 07.00 बजे मेरी पोती लापता हो गयी। जिसे हमलोगों के द्वारा काफी खोजबीन करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/23 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया गया। बाद विवेचना से मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/368 भादवि की बढ़ोत्तरी व अभियुक्त सिंह करूँण पुत्र विश्वनाथ निवासी मुजफ्फरपुर थाना कन्धरापुर, शारदा देवी पत्नी विश्वनाथ निवासी मुजफ्फपुर थाना कन्धरापुर, मदन लाल चौधरी पुत्र स्व0 बृजेश कुमार निवासी लेड़ुवा थाना तहबरपुर का नाम प्रकाश में आया।
थाना के उ0नि0 शंकर कुमार यादव बृहस्पतिवार को मय हमराह द्वारा उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त मदन लाल चौधरी पुत्र स्व0 बृजेश कुमार निवासी लेड़ुवा थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ को सेहदा ओवरब्रिज के नीचे समय करीब 14.50 बजे व अभियुक्ता शारदा देवी पत्नी विश्वनाथ निवासी मुजफ्फपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ को उसके घर से समय करीब 15.00 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button