मुंबई की डाॅ. प्रभा शर्मा सागर को राजगीर नालंदा बिहार में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ काव्य साधना सम्मान से किया गया सम्मानित
रिपोर्ट:रोशन लाल
पटना बिहार में नौ एवं दस दिसंबर को आयोजित मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में मुंबई की डाॅ.प्रभा शर्मा सागर को साहित्य लेखन और रचना धार्मिता के लिए *राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर काव्य साधना सम्मान से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री आचार्य चंदना (ताई मां)प्रमुख रही, अति विशिष्ट अतिथि *डाॅ अमिता दुबे (प्रधान संपादक) हिंदी संस्थान लखनऊ उ. प्र. रही।नमिता राकेश (राज्य भाषा अधिकारी)संसद नई दिल्ली रही इस आयोजन में देश- विदेश के मूर्धन्य साहित्यकारो ने शिरकत की। हिंदी के अलावा अंगीका, नेपाली, मराठी, भोजपुरी, मिथिला, बांग्ला, असमी, भाषा में भी प्रतिभागीयों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
नवादा के कवि ओंकार शर्मा कश्यप के संयोजन में, नवादा सांसद चंदन सिंह ने देश विदेश के साहित्यकारों को सम्मान और अलंकारों से सम्मानित किया।
सांसद चंदन सिंह ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है देश की सभ्यता-संस्कृति और विरासत को संरक्षित रखने का दायित्व साहित्यकारों के कंधे पर होता है। देश भर के साहित्यकारों का इस तरह से इकट्ठा होकर साहित्य साधना करना अनूठी मिसाल है।जिससे डाॅ प्रभा शर्मा सागर को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर काव्य साधना सम्मान से नवाजा गया।