मुंबई : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अरशद सिद्दीकी का संदेश, स्वतंत्र और सशक्त मीडिया को बताया लोकतंत्र की रीढ़
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अरशद सिद्दीकी का संदेश: स्वतंत्र मीडिया को बताया लोकतंत्र की रीढ़

मुंबई : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अरशद सिद्दीकी का संदेश, स्वतंत्र और सशक्त मीडिया को बताया लोकतंत्र की रीढ़
मुंबई।राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय, शिक्षाविद् और प्रमुख व्यवसायी अरशद सिद्दीकी ने देशभर के पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि “स्वतंत्र और जीवंत प्रेस किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। पत्रकारिता समाज का दर्पण है और सत्य, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता को बनाए रखना लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।”लोकसभा धौरहरा के पूर्व प्रत्याशी, चेयरमैन – रेड क्रिसेंट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया तथा प्रबंधक – बदरुननिशा डिग्री कॉलेज, शाहाबाद (हरदोई) के रूप में अरशद सिद्दीकी लंबे समय से समाजसेवा, शिक्षा और मानवीय कार्यों से जुड़े हुए हैं।
गरीब, मजलूम और बेसहारा लोगों की निरंतर मदद
अपने सामाजिक कार्यों के लिए समूचे प्रदेश में पहचाने जाने वाले अरशद सिद्दीकी गरीब, मजलूम, विधवा और बेसहारा लोगों की लगातार मदद करते रहते हैं। उनके द्वारा कई सामाजिक और राहत कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनसे हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को किया प्रेरित
युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बतौर शिक्षण संस्थान के प्रबंधक, वे हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कैरियर मार्गदर्शन और जागरूकता अभियानों पर जोर देते हैं।
प्रभावशाली राजनीतिक विरासत
अरशद सिद्दीकी पूर्व सांसद स्वर्गीय इलियास आज़मी के पुत्र हैं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाता रहा है। इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए अरशद सिद्दीकी भी समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।
पत्रकारों को दिया सम्मान और शुभकामनाएँ
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर उन्होंने कहा “मैं देश के सभी पत्रकार भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई देता हूँ। आपने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाया है। स्वतंत्र प्रेस का सम्मान हम सबका दायित्व है।”



