Deoria news, सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज ने दिगेश्वर नाथ महादेव मंदिर का किया दर्शन
सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज ने दीर्घेश्वर महादेव मंदिर का किया दर्शन ।
देवरिया।
श्रीमद् जगतगुरू नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्ण देवाचार्य जी महाराज ने गुरुवार को दीर्घेश्वर महादेव मंदिर मझौली राज सलेमपुर का दर्शन किया। उनके साथ परम् मित्र परम् पूज्य महंत जगन्नाथ दास जी महाराज, परम् पूज्य महंत अवधेश दास बयाना भरतपुर, परम् पूज्य उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास जी महाराज हनुमान मंदिर बारीपुर देवरिया और अन्य सन्त महापुरुष भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सन्त महापुरुषों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और दीर्घेश्वर महादेव की प्रार्थना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे, जिन्होंने सन्त महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि सन्त महापुरुषों के आगमन से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उन्होंने कहा कि सन्त महापुरुषों के आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।


