Mumbai news:देश को हुकुमशाही से बचाए- उद्धव ठाकरे
तेरापंथ जैन संघ के आचार्य महाश्रमण जी का आशीष लिया उद्धव ठाकरे ने
रिपोर्ट/अजय उपाध्याय
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देश को हुकुमशाही से बचाने के लिए जनता और धर्मगुरुओं का आशीर्वाद मांगा है। वे सोमवार को तेरापंथ जैन संघ के आचार्य महाश्रमण जी का आशीष लेने मुंबई में कुर्ला पश्चिम के न्यू मिल मैदान पहुंचे थे।प्रवचन सभा को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा की मैं अपने माता पिता की काबिल संतान बन सकूं, इससे अधिक कोई व्यक्तिगत आशीर्वाद की आवश्यकता नहीं है। पर देश संकट से गुजर रहा है, लोकतंत्र पर खतरा है, हुकुमशाही का खतरा मंडरा रहा है। यही आशीर्वाद मांगता हूं की देश समाज इस खतरे से बच जाए।
इस मौके पर उनका स्वागत स्थानीय कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके विभाग प्रमुख डॉ महेश पेडनेकर, विभाग संगठक अश्विनी भरत मते, अनिल गलगली, अनुराग त्रिपाठी, मनोज नाथानी, कांतिलाल कोठारी, ललित डांगरा जैन, रमेश सुतरिया, हस्तीमल सुतरिया, माणिक धींग, राजू मेहता उपस्थित थे।