Deoria news मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Deoria today news
मकर संक्रांति पर्व पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी ।
देवरिया।
गुरुवार को पूरे दिन नदी तट किनारे भजन-कीर्तन चला। गुरुवार की सुबह से लेकर दिन में उमड़ी आस्थावानों की भीड़ से नदी तट का माहौल भक्तिमय हो उठा। जहां नगर क्षेत्र समेत जनपद व गैर जनपद के कोने-कोने से आए हजारों श्रद्घालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तट पर आस्था के साथ पूजन-अर्चन कर श्रद्घा से दान-पुण्य भी किया।
मकर संक्रांति पर्व पर स्नान का समय 8:55 से था श्रद्धालुओं ने सुबह से बरहज सरयू तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरी श्रद्धा के साथ नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद पूरे मनोयोग से पूजा-पाठ किया। थाना घाट से लेकर रेतीले भाग में सजाई गई विविध दुकानों पर लोग ने जमकर खरीदारी की। मयफोर्स एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी यादव व थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने हर एक गतिविधियों पर नजर रखने का काम किया। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था में लवरछी पेट्रोल पंप बाईपास, तहसील बाईपास व रगरगंज बाईपास से बड़े वाहनों को नगर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वहीं, मुख्य चौक से थाना घाट जाने वाली सड़क पर छोटे वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं, कपरवार संगम तट व पैना के सतीहड़ा घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।



