Azamgarh news :शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना देवगांव अंतर्गत आवेदिका ने थाने पर तहरीर दी कि आरोपी द्वारा उनकी नाबालिग/युवती पुत्री को शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 34/2026, धारा 69 बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
• प्रकरण की विवेचना उ0नि0 विनय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल पर्यवेक्षण में, दिनांक 18.01.2026 को उ0नि0 विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गुलाबचन्द्र पुत्र केरा, निवासी ग्राम चेवार पूरब, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ को अभियुक्त के घर के सामने से समय 11:05 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।



