Azamgarh news:संपन्न हुआ सवर्ण आर्मी भारत का सवर्ण चिंतन सम्मेलन
Savarna Army Bharat's upper caste thinking conference concluded

आजमगढ़।देश में सवर्णों के साथ हो रहे भेदभाव एवं अन्याय को लेकर सवर्ण आर्मी भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष निखिल राय के आवास पर एक सवर्ण चिंतन सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सवर्ण आर्मी भारत के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी रहे।इस महत्वपूर्ण चिंतन सम्मेलन में,वर्तमान में सवर्ण समाज के हित में कार्य कर रहे सवर्ण संगठनों के साथ शासन और प्रशासन दोनो के द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है एवं देश में सवर्ण समाज के विरुद्ध इमर्जेंसी जैसी स्थिति को देखकर एवं चिंतित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस सम्मेलन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक जी ने कहा कि देश में इस समय इमर्जेंसी जैसी स्थिति हो गई है सवर्ण समाज के लिए। जहां पर सवर्ण समाज को अनुशासन के साथ अपने आवाज को बुलंद करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने दिया जा रहा है। हम समस्त सवर्ण संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लिए शासन प्रशासन से अनुमति प्राप्त किया था लेकिन एक दिन पूर्व से ही संगठन प्रमुखों,उनके जिलाध्यक्षों आदि सभी प्रमुख पदाधिकारियों को हाऊस अरेस्ट करके लोकतंत्र को दफन करने का कार्य किया गया जोकि भारतीय लोकतंत्र के काले इतिहास में इमरजेंसी की याद दिलाता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निखिल राय ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक विषय है कि जिस देश को लोकतंत्र की जननी एवं विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने का गौरव प्राप्त हो वहां पर सवर्ण समाज के साथ जो अत्याचार एवं दुर्व्यवहार हो रहा है वह अत्यंत पीड़ादायक एवं भयावह है। उन्होंने पुनः कहा कि एक तरफ भीम आर्मी जैसे अनेकों संगठनों एवं ढफली गैंग को सवर्ण समाज एवं ब्राह्मणों को गाली देने के लिए संपूर्ण आजादी दी जाती है तो वहीं दूसरी तरफ सवर्णों को अपने विरूद्ध लाये गये काले कानून के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से किये जाने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति देकर अनुमति पुनः रद्द कर दिया जाता है, महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को जबरदस्ती उनके घर में ही उनको कैद कर दिया जाता है। यह अन्याय एवं भेदभाव वास्तव में लोकतंत्र के लिए काला दिन है। अंत में उन्होंने कहा कि यदि यह भेदभाव एवं अमानवीय अत्याचार सरकार द्वारा बंद नहीं हुआ एवं सवर्णों के हित में कार्य नहीं किया गया तो हम रुकने वाले नहीं हैं,हम पुनः वृहद स्तरीय आंदोलन करेंगे एवं आने वाले चुनावों में इस दमनकारी सरकार को अपने वोटों से कठोरतम जवाब देंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओंकार पाठक, जिलाध्यक्ष निखिल राय,जिला मीडिया प्रभारी अखिलानन्द उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष अजय राय, विकास गिरी,अनिकेत राय,पवन पांडेय,अभय राय ,अमित राय, विकास राय आदि सवर्ण आर्मी भारत के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।



