AZAMGARH News:अफवाह फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं,गैस तेल की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं: उपजिलाधिकारी

Azamgarh news: Rumor mongers will not be spared, black marketing of gas and oil will not be tolerated: Sub-Divisional Magistrate

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद ईरान द्वारा अरब देशों पर बमबारी के बीच गैस और पेट्रोल,डीजल नहीं मिलने की अफवाहों का दौर चल रहा है।मगर गैस पर अफवाह नहीं रुक रही है।बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र में अफवाहें तेजी से फैली है।हालांकि क्षेत्र में गैस की दिक्कत हो रही दुकानों पर लंबी लंबी लाइने लग रही है कालाबाजारी भी जोरो से हो रही है। कुछ लोगों द्वारा शिकायत की जा रही है कि उनकी बुकिंग ही नहीं हो रही है मगर कुछ एजेंसी की बुकिंग हो रही है तो गैस बुक कराने के बाद हफ्ते भर बाद मिल जा रही है। क्षेत्र में अफवाहों का दौर चल रहा है।मगर क्षेत्र में गैस बेचने वालो की कालाबाजारी जोरो से चल रही है। क्षेत्र में लोगों द्वारा बताया गया कि हजार की गैस कालाबाजारी में दो दो हजार में बिक रही है। अफवाहों को ध्यान में रखते हुए निजामाबाद के उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अफवाह फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं उनके खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। गैस तेल की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कालाबाजारी को रोकने के लिए उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने रानी की सराय और मुहम्मद पुर सप्लाई इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार को निर्देशित किया है कि क्षेत्र के कालाबाजारी में संलिप्त दुकानदारों के खिलाफ कड़ी करवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button