AZAMGARH News:केक काटकर मनाई गई Kanshi Ram की जयंती, वक्ताओं ने बताया उनका संघर्षपूर्ण जीवन

Azamgarh news: Kanshi Ram's birth anniversary was celebrated with a cake-cutting ceremony; speakers described his life of struggle.

हरिप्रकाश मास्टर ने कांशीराम के जीवन पर डाला प्रकाश

गंभीरपुर /आजमगढ़।ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम सभा इब्राहिमपुर (धरनीपुर बिषया ) मे रविवार को शाम 6 बजे से कांशीराम स्मारक स्थल पर हर्सोल्लास के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया जिसमे क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम शाम 7: 30 तक चला।जानकारी के मुताबिक ब्लॉक मुहम्मदपुर के ग्राम सभा मे इब्राहिमपुर (धरनीपुर बिषया ) मे कांशीराम स्मारक स्थल पर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अरविंद बौद्ध द्वारा कांशीराम के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व बौद्ध धर्म की दीक्षा के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जुल्मधारी यादव व संचालन धर्मेंद्र फौजी ने किया।उसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरी प्रकाश मास्टर ने काशीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा मान्यवर कांशीराम जी का जन्म पंजाब के रोपड़ जिले में 15 मार्च 1934 को एक रामदासिया सिख परिवार में हुआ।उन्होंने गवर्नमेंट कॉलेज, रोपड़ से बी.एससी. (साइंस) की डिग्री प्राप्त की।प्रारंभिक जीवन पुणे में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत थे, लेकिन डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी। उनका मुख्य उद्देश्य बाबासाहेब आंबेडकर के शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने शोषित वर्ग को आत्मसम्मान के साथ जीना सिखाया और सत्ता का हकदार बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जुल्मधारी यादव, तेज बहादुर, सुरेश, हरिप्रकाश मास्टर, संतोष प्रधान, रामानंद, सर्वजीत वर्मा, सुनील मास्टर, राजेश मास्टर, डॉ रामबचन, डॉ चुन्नू, भानुप्रताप, सूबेदार, धनंजय,सत्यदेव,कुंदन समेत अनेक लोग मौजूद थे।कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम के आयोजक कुंदन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button