AZAMGARH News:चैन छीनने वाली चार महिलाएं ग्रामीणों के हत्थे चढ़ीं
Azamgarh news: Four women chain snatchers were caught by villagers.

अहरौला (आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े चैन छीनने की घटना सामने आई, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी महिलाएं पकड़ी गईं। घटना के बाद पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदू खानपुर गांव निवासी सुभावती (65) पत्नी स्व. रामदेव सोमवार सुबह दवा लेने के लिए घर से माहुल गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते समय वह टेंपो से अपने गांव की ओर आ रही थीं।राजा रामनगर से 4 महीना और उस टेंपू में बैठी । दोपहर करीब 2 बजे जब टेंपो बरामदपुर पुलिया के पास पहुंचा, तभी उन चार महिलाओं ने मौका पाकर बुजुर्ग महिला के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और वहीं उतरकर फरार हो गईं।घर के पास पहुंचने पर जब सुभावती ने अपने गले पर हाथ लगाया तो लॉकेट गायब मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी और घरवालों को भी सूचना दी।सूचना मिलते ही परिवार के कुछ युवक महिलाओं की तलाश में निकल पड़े और फुलवरिया बाजार पहुंच गए। वहां उन्होंने चारों महिलाओं को पहचान लिया और ग्रामीणों की मदद से उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद बुजुर्ग महिला से छीना गया लॉकेट भी बरामद कर लिया गया।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों और महिलाओं के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई।बाद में अहरौला थाना पुलिस चारों महिलाओं को पकड़कर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



