धनउगाही और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे तहसीलदार

Tehsildar surrounded by allegations of extortion and corruption

रिपोर्ट: अमित सिंह, मेहनगर (आजमगढ़)

मेहनगर/ आजमगढ़। स्थानीय तहसील के तहसीलदार पर धनउगाही और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार द्वारा किसानों से कथित रूप से धनउगाही कर गलत आदेश पारित करने की शिकायत सामने आई है।बताया जा रहा है कि खजुरा गांव का मामला इसका एक उदाहरण बताया जा रहा है, जहां धारा 67-वन के अंतर्गत कार्रवाई चलाते हुए अशोक सिंह पुत्र जयकरन सिंह के विरुद्ध विपक्षी पक्ष से कथित धनउगाही के बाद आदेश पारित किया गया। जबकि इसी मामले में पहले दो बार धारा 67-वन की कार्रवाई वापस हो चुकी है।इसी प्रकार कंचनपुर, ऐरा, फद्दूपुर के पूर्वी छोर से लेकर पश्चिमी छोर कलंदरपुर, रानीपुर और राजमो तक के सैकड़ों किसानों से भी विपक्षी पक्ष से कथित रूप से धन लेकर गलत आदेश पारित किए जाने का आरोप लगाया गया है। इन आरोपों के चलते क्षेत्र के किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस संबंध में किसानों द्वारा जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button