AZAMGARH News:प्राथमिक विद्यालय सिसरेडी की छात्रा का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन, परिवार मे ख़ुशी का माहौल 

Student of Primary School Sisaredi selected in Navodaya Vidyalaya, happy atmosphere in the family

गंभीरपुर /आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी के कक्षा 5 की छात्रा आराध्या पुत्री संतोष ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी जिसमें यह छात्रा अपना परचम लहराई है।इसकी सफलता पर माता पिता सहित पूरा परिवार एवं शिक्षकों में खुशी व्याप्त है।छात्रा ने परीक्षा में 33 वीं रैंक हासिल किया है।सभी लोग बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर उसका हौसला बढ़ा रहे है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक श्याम सुन्दर तिवारी एवं सभी शिक्षकों को परिवार की तरफ से बधाई दिया गया है।शिक्षकों के प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई है। शिक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह विद्यालय की सबसे होनहार छात्रा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button