AZAMGARH News:ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता में वाराणसी ने मारी बाजी
Varanasi wins the Open State Invitation Senior Men's Cricket Tournament

आजमगढ़ 18 मार्च 2026/खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरूष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 12 से 18 मार्च 2026 तक सुखदेव पहलवान स्पोटर््स स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 उत्कृष्ट टीमें (कानपुर, गोण्डा, वाराणसी, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़, सुलतानपुर एवं आजमगढ़) ने प्रतिभाग किया। समापन पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि श्री सुल्तान सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी, आजमगढ़ एवं विशिष्ट अतिथि श्री के0एम0 श्रीवास्तव सचिव जिला हैण्डबाल संघ एवं श्री मंगल प्रसाद संरक्षक जिला जिम्नास्टिक्स संघ आजमगढ़ द्वारा खिलाडियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।
फाइनल मैच में वाराणसी ने आजमगढ़ को 14 रनों से पराजित कर फाइनल जीता।
आजमगढ़ बनाम वाराणसी के बीच खेला गया, जिसमेें वाराणसी ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरांे में 149 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी आजमगढ़ की पुरी टीम ने 18.2 आवरों में आलआउट हो गयी। वाराणसी की तरफ से बल्लेबाजी में अर्पित सिंह नाबाद 29, आनन्द सिंह 25 एवं सक्षम ने 24 रनों का योगदान दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाजी मंे सुनील कुमार ने 03 एवं अखण्ड प्रताप सिंह ने 03 विकेट प्राप्त किया। आजमगढ़ की तरफ से बल्लेबाजी में सौरभ ने 24 रन, अमित भगत ने 23 एवं कुलदीप कृष्णा ने 18 रनांे का योगदान दिया। वाराणसी की तरफ से गंेदबाजी में आयुष 03, बृजेश ने 03 एवं अर्पित ने 02 विकेट प्राप्त किया।
मैन आफ द मैच- अर्पित को दिया गया।सर्वश्रेष्ठ खिलाडी- कॅवर शिवम सिंह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- बृजेश सोनकर इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनिल तिवारी, भूपेन्द्र वीर सिंह, मो0 इरफान, गोविन्द यादव, आदर्श यादव, करन श्रीवास्तव, आदि लोग उपस्थित रहे।कल दिनंाक 19 मार्च 2026 को जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका हाकी एवं जूडों प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।



