AZAMGARH News:शिकायत पर तुरंत एक्शन, जेसीबी से हटाया गया अवैध कब्जा

Azamgarh news: Immediate action on complaint, illegal occupation removed with JCB

आजमगढ़/माहुल :

विकास खण्ड पवई के गद्दोपुर गांव में अवैध कब्जे के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई गद्दोपुर गांव निवासी अजय रामशब्द विश्वकर्मा की शिकायत पर की गई, जिसमें आरोप था कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा चकमार्ग गाटा सं. 227/0.034 पर अवैध रूप से कब्जा कर आवागमन बाधित किया जा रहा था।सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस बल की सहायता से चकमार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग को साफ कराया गया, जिससे आवागमन सुचारु रूप से बहाल हो सका।राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि चकमार्ग सार्वजनिक उपयोग की भूमि है, जिस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि चकमार्ग खुलने से अब उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल विकास कुमार मिश्र, अखिलेश निषाद, पंकज प्रसाद,उप निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्र, का. अमित पाल, सुरेंद्र यादव व ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button