Azamgarh news :सलमानी हॉस्पिटल में हुए मारपीट का आरोपी अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
सलमानी हॉस्पिटल में हुए मारपीट का आरोपी अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तहबरपुर थाना अंतर्गत बनकट निवासी सूरज मौर्या पुत्र कमलेश मौर्या जो सलमानी टीचिंग अस्पताल आजमगढ़ में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं, द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दिनांक 19.03.2026 को समय लगभग 03:30 बजे अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उनसे विवाद कर पिस्टल तान दी गई तथा छीनाझपटी के दौरान गला दबाकर मारपीट की गई। मौके पर अफरा-तफरी के बीच अभियुक्त फरार हो गया।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 109/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी के पर्वेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 20.03.2026 को समय 13:10 बजे अभियुक्त गुफरान पुत्र इलियास अहमद निवासी मनचोभा पोस्ट ककरहटा थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, उम्र 38 वर्ष को उकरौड़ा से सिक्स लेन जाने वाले मार्ग के बीच से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आजमगढ़ पुलिस की अपील:
जनपदवासियों से अपील है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।



