AZAMGARH News:आजमगढ़ में लापता युवक का शव पोखरे में मिलने से सनसनी
Azamgarh news: Sensation after the body of a missing youth was found in a pond in Azamgarh

जहानागंज, आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुलसीपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह (पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह), जो बीते 21 मार्च (शनिवार) की शाम लगभग 5:00 बजे से लापता थे, उनका शव सोमवार को गांव स्थित पूर्ण कुटी के पोखरे में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह शनिवार शाम घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सोमवार को ग्रामीणों ने पूर्ण कुटी के पोखरे में एक शव उतराता हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। पहचान होने पर यह पुष्टि हुई कि शव लापता रविंद्र सिंह का ही है।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।



