AZAMGARH News:बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद, आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश

Azamgarh news: Officers from several departments were absent from the meeting, income and expenditure accounts were presented.

अहरौला (आजमगढ़)। ब्लॉक सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक प्रमुख शाहिना शकील बानो और खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 के प्राप्त बजट और खर्च का लेखा-जोखा पेश किया गया, साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट सदन के समक्ष रखा गया।बैठक में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगे गए। खंड विकास अधिकारी विनीत कुमार यादव ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पंचम वित्त से 2 करोड़ 37 लाख 81 हजार रुपये प्राप्त हुए थे, जिसमें से 2 करोड़ 14 लाख 58 हजार रुपये खर्च किए गए। केंद्रीय वित्त से 2 करोड़ 46 लाख 91 हजार रुपये प्राप्त हुए, जिसमें लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए गए। आगामी वर्ष 2026-27 के लिए 2 करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया।राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने पशुपालन योजनाओं और बैंक ऋण से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान अभयपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य बाबूलाल निषाद ने पशुपालन विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 1962 नंबर पर कॉल करने के बावजूद कई बार एंबुलेंस और पशु चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचे तथा पशुपालन ऋण के लिए बैंकों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जाती है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मोहनलाल ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने भी कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। कुछ सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि एक-दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बैठक की सूचना नहीं दी गई थी।बैठक में शिक्षा, बिजली, जल जीवन मिशन, सिंचाई, वन विभाग, बैंक तथा बाल विकास पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। सीडीपीओ के बैठक में न पहुंचने पर भी नाराजगी व्यक्त की गई।सदन की अध्यक्षा शाहिना शकील बानो ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। लालगंज से सपा सांसद के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद ने भी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह ने वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ग्राम निधि की धनराशि विकास कार्यों में खर्च करने की बात कही।बैठक में जिला पंचायत सदस्य विजय बहादुर सिंह, हरिश्चंद्र यादव, हरिकेश यादव, एडीओ कृषि रक्षा श्याम सलोने तिवारी, एडीओ कृषि शैलेश द्विवेदी, एपीओ राहुल सिंह, अकाउंटेंट राजकुमार, आफताब आलम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button