Azamgarh news :बैंक कर्मी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार पुलिस ने रुपया कराया वापस
बैंक कर्मी बनकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार पुलिस ने रुपया कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना सिधारी क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को राहत मिली है। साइबर हेल्प डेस्क की तत्पर कार्रवाई के चलते 9,500 रुपये की ठगी गई धनराशि वापस कराई गई।
घटना के अनुसार आवेदक अजय यादव पुत्र केदारनाथ यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ की पत्नी द्वारा ऑनलाइन लोन लेने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंककर्मी बताकर लोन प्रोसेसिंग के नाम पर कुल 9,500 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित द्वारा साइबर शिकायत दर्ज कराई गई, जो थाना सिधारी पर प्राप्त हुई।
शिकायत मिलते ही थाना सिधारी साइबर टीम द्वारा साइबर सेल आजमगढ़ से तकनीकी सहायता प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में संबंधित खातों को ट्रेस कर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पूरी 9,500 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।
पुलिस द्वारा पीड़ित को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या ओटीपी साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in या नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।



